Navratri ki shubhkamnaye | Happy Navratri Wishes in Hindi: सबसे पहले हमारी तरफ से आप सभी को नवरात्री 2019 की हार्दिक शुभकामनाएं! हिन्दू धर्म के प्रमुख्य त्यौहारों में से एक चैत्र नवरात्रि का त्यौहार देशभर में हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा इस साल 6 अप्रैल से बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है| नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि के त्यौहार पर घर, मंदिर और बाजारों में बड़ी ही रौनक रहती है| नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है| नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नवरात्रि की शुभकामनाएं संदेश भेजना ना भूलें|
नवरात्रि की शुभकमनाएं संदेश
हिन्दू का यह पवित्र त्यौहार हर साल दो बार मनाया जाता है| ग्रीष्म ऋतु के नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है और शीत ऋतु में आने वाले नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से मनाया जाता है| हर साल नवरात्रि के त्यौहार से कुछ दिन पहले ही बाजारों में खासी रौनक आ जाती है और बाजार माता रानी के साजो सामान से भर जाते है| सभी त्यौहार की तरह नवरात्रि के त्यौहार पर भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेजना ना भूलें|
मां दुर्गा की असीम कृपा से आप सबका
जीवन सदा हंसता मुस्कुराता रहे
इसलिए प्रेम से बोलो जय माता दी
शुभ नवरात्रि
*****
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
मुबारक हो नवरात्रि का त्योहार
*****
हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
******
मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलों को मर्म मिलता है
जो भी जाता है मां के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है
शुभ नवरात्रि
*****
मां भरती झोली खाली
मां अम्बे वैष्णों वाली
मां संकट हरने वाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां के सभी भक्तों को
नवरात्रि की शुभकामनाएं
******
मां दुर्गे, मां अंबे, मां जगदांबे, मां भवानी
मां शीतला, मां वैष्णो, मां चंडी माता रानी
मेरी और आपकी मनोकामना पूरी करें
जय माता दी
माता रानी की शायरी 2019 | Mata Rani Shayari
आशा करते है की आपको नवरात्रि की शुभकामनाएं संदेश पसंद आए होगी| इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें| नवरात्रि के त्यौहार से जुड़ी अन्य पोस्ट के लिए साइट के होम पेज पर विजिट करें|