तिरंगा शायरी | Best Indian Tiranga Shayari: स्वतंत्रता दिवस का अवसर हो या फिर गणतंत्र दिवस का दिन इन अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन होता है और इन कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा झंडा फहराकर की जाती है| जब तिरंगा झंडा हवा में लहराता है तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है और देशभक्ति भावना जाग्रत होती है| तिरंगा झंडा फहराने के बाद अगर एक-दो शायरी तिरंगा झंडा पर बोल दी जाए तो समारोह में चार चाँद लग जाएंगे| इसीलिए आज हम आपके लिए तिरंगा झंडा शायरी की कलेक्शन लेकर आए जिन्हे आप ध्वजा रोहण समारोह में बोलकर कार्य्रकम की शान ओर बड़ा सकते है|
तिरंगा शायरी
आज शहीदों ने है तुमको, अहले वतन ललकारा
तोड़ो गुलामी की जंजीरें, बरसाओ अंगारा
हिन्दू-मुस्लिम-सिख हमारा, भाई-भाई प्यारा
यह है आजादी का झंडा, इसे सलाम हमारा
*****
ये आन तिरंगा है
ये शान तिरंगा है
अरमान तिरंगा है
अभिमान तिरंगा है
मेरी जान तिंरगा है
*****
कुछ नशा तिरंगे की आन है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है
*****
मै भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ
मुझे चिंता नही है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ
*****
इंडियन होने पर करिए गर्व
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व
देश के दुश्मनों को मिल के हराओ
घर घर पर तिरंगा लहराओ
यह हिन्द जय भारत
*****
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक तुझमें जान है
*****
लहराएगा अब तिरंगा सारे आसमान पर
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिन्दुस्तान पर
*****
ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में भी लिपट कर
सोने में सिमटकर मरे हैं कई
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता
*****
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुँ तो तिरंगा कफ़न चाहिये
*****
तिरंगा है आन मेरी
तिरंगा ही है मेरी शान
तिरंगा रहे सदा ऊंचा हमारा
तिरंगे से है धरती महान मेरी
उम्मीद करते है की आपको तिरंगा शायरी की ये कलेक्शन पसंद आई होगी| हमारी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें| ऐसी अन्य देशभक्ति शायरी, मैसेज, कोट्स आदि पढ़ने के लिए साइट के होम पेज पर विजिट करें|