दशहरा 2018: जानिए! रावण दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री: नवरात्रि के नौ दिनों के बाद दसवें दिन देशभर में बड़ी धूम-धाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया है| विजयदशमी को दशहरा के नाम से भी जाना जाता है| हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवन राम ने रावण का वध कर बुराई अच्छाई की जीत दर्ज की थी| हर साल विजयदशमी के दिन दस सिर वाले रावण का वध कर दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है| इस बार दशहरा का त्यौहार 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा| यहाँ जानिए! रावण दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री, आदि के बारे में|
दशहरा 2018
दशहरा के दिन रावण और उसके दो भाइयों का पुतले फूंके जाते है| इस दौरान लोग हर्षोउल्लास से एक दूसरे को बधाई देते है| हर साल रावण का पुतला फूंकने के साथ ही दुनियाभर में यह संदेश दिया जाता है की बुराई कितनी भी क्यों ना ताकतवर हो अंत में जीत अच्छाई की होती है| दशहरा के दिन हिन्दू धर्म के लोग अपने घरों में और दफ्तर में पूजा एक विशेष पूजा अर्चना करते है| रावण दहन का शुभ मुहूर्त इस साल यह है|
रामनवमी 2018 मैसेज, विशेस, एसएमएस, व्हाट्सऐप स्टेटस, इमेज
दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट
दशमी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त: 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक
अपराह्न पूजा का समय: 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक
हैप्पी दशहरा विशेस, मैसेज, कोट्स, स्टेटस, इमेज
दशहरा की तारीख?
दशहरा का त्यौहार शरद नवरात्र के दसवें दिन ओट दीपावली से 20 दिन पहले मनाया जाता है| हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयदशमी या दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. इस बार दशहरा 19 अक्टूबर को है|
रावण दहन का शुभ मुहूर्त (समय)– शुक्रवार को दोपहर 2.57 बजे से शाम 4.17 बजे