Quantcast
Channel: त्यौहार | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 800

Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hain? |जानिए क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कब और क्यों मनाया जाएगा

$
0
0

नमस्कार दोस्तों, देश में 75वे स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोरो-शोरो से की जा रही है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की मांग भी काफी बढ़ गई है। इसी बीच ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) काफी चर्चा में चल रहा है। इस अभियान के तहत लोगो द्वारा भारत में निर्मित तिरंगे खरीदने की अपील की जा रही है। भारत के फ्लैग फॉउन्डेशन के स्वयंसेवक लोगों ने पर्चे बांटकर उनसे केवल भारत में निर्मित झंडे खरीदने की अपील की है और उन झंडो के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कह रहे है। आइए जानते है है आखिर क्या है ये हर घर तिरंगा अभियान और यह कब से कब तक मनाया जायेगा।

तिरंगा शायरी स्टेटस कोट्स | Tiranga Shayari Status Quotes in Hindi

Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hain? | जानिए क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कब और क्यों मनाया जाएगा | What is Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi when and Why it Will Be Celebrated

Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hain?

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम में 21 करोड़ घरो में तिरंगा फहराने की योजना बनाई गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार फ्लैग कोड यानी ध्वज संहिता में भी बदलाव किया गया है। पहले केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही झंडा फहराया जा सकता था लेकिन अब बदलाव के बाद दिन और रात, दोनों समय तिरंगा फहराया जा सकता है।

हर घर तिरंगा अभियान कब मनाया जायेगा?

इस बार भारत की आजादी का 75वी वर्षगांठ मनाई जाएगी। इस मौके को और भी खास बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है जोकि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 13 से 15 अगस्त तक मनाया जायेगा।

500 से ज्यादा सेलेब्रिटी अभियान को देंगे समर्थन

इस अभियान को सफल और लोकप्रिय बनाने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने  500 सेलेब्रिटी से सम्पर्क भी किया है जोकि आज यानि 1 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को अपना समर्थन देंगे। खास बात यह है की ये सेलेब्रिटी 13 से 15 अगस्त तक इस कार्यक्रम में सबको प्रेरित करेंगे और सुभकामनाएं भी देंगे।

जिले के सरकारी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस कार्यक्रम को सभी तक पहुंचाने और सफल बनाने के लिए इसका दायित्व जिलेभर के विभिन्न विभागों को सौंपा गया है। नगर निगम पर एक लाख तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य है। स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठियां कर निगम अधिकारी अभियान के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों से भी सहयोग लिया जा रहा है।

तिरंगे से जुडी अनजानी बातें | Interesting Facts of Indian National Flag in Hindi

The post Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hain? | जानिए क्या है हर घर तिरंगा अभियान, कब और क्यों मनाया जाएगा first appeared on Dekh News Hindi.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 800