Karwa Chauth 2019 Moon Rise Time Chand Kab Niklega, Chand Nikalne ka Samay: आज देशभर में बड़ी धूम-धाम के साथ करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है| करवा चौथ के दिन सभी महिलाओं को व्रत खोलने के लिए चाँद का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है| करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से रात तक अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती और रात को पूजा के बाद चंदा मामा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलती है| यहाँ जान लीजिए की आज करवा चौथ पर आपके शहर में चाँद कितने बजे निकलेगा? Live Updates
Karwa Chauth 2019 Moon Rise Time
देशभर में करवा चौथ की रौनक देखी जा सकती है| देश के अलग हिस्सों में करवा चौथ का ये पवित्र त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है| पति और पत्नी के बीच प्रेम, स्नेह और त्याग के इस पवित्र त्यौहार पर बदलते समय के साथ पत्नी के साथ-साथ पति भी व्रत रखने लगे है|
Chand Nikalne ka Samay
अगर अपने भी करवा चौथ का व्रत रखा है तो आपको चाँद के निकलने का इंतजार करना नहीं पड़ेगा| हम आपकी मदद के लिए यहाँ बता रहे है की करवा चौथ पर देश के अलग हिस्सों में चाँद कब दिखाई देगा|
Chand Kab Niklega
शहर | समय |
दिल्ली | 8 बजकर 16 मिनट पर |
नोएडा | 8 बजकर 16 मिनट पर |
मुंबई | 8 बजकर 50 मिनट पर |
जयपुर | 8 बजकर 25 मिनट पर |
देहरादून | 8 बजकर 10 मिनट पर |
लखनऊ | 8 बजकर 04 मिनट पर |
शिमला | 8 बजकर 12 मिनट पर |
गांधीनगर | 8 बजकर 44 मिनट पर |
इंदौर | 8 बजकर 32 मिनट पर |
भोपाल | 8 बजकर 25 मिनट पर |
अहमदाबाद | 8 बजकर 45 मिनट पर |
कोलकाता | 8 बजकर 40 मिनट पर |
पटना | 7 बजकर 48 मिनट पर |
प्रयागराज | 8 बजकर 02 मिनट पर |
कानपुर | 8 बजकर 07 मिनट पर |
चंडीगढ़ | 8 बजकर 14 मिनट पर |
लुधियाना | 8 बजकर 17 मिनट पर |
जम्मू | 8 बजकर 18 मिनट पर |
बंगलूरू | 8 बजकर 40 मिनट पर |
गुरुग्राम | 8 बजकर 17 मिनट पर |
असम | 7 बजकर 22 मिनट पर |
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं 2019 | Karwa Chauth Wishes in Hindi
करवा चौथ पर पूरे दिन भर व्रत रखने के बाद हर महिला को रात के समय में चाँद निकलने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन चाँद थोड़ा देर से निकलता है या फिर यूँ कहे की व्रत खोलने की बेसब्री चाँद निकलने के समय को ओर बढ़ा देती है। भारत के हर शहर में चाँद थोड़ा अलग-अलग समय पर निकलेगा।ऐसे में हम करवा चौथ पर चाँद निकलने का समय की जानकारी दें रहे है जो आपकी बेसब्री को थोड़ी राहत देगा।