पिता पर शायरी | Pita Shayari 2019, Papa Yaad Shayari In Hindi (Dad’s) Gifts Ideas :- बच्चों के लिए जितना माँ प्यारी होती है उसके मुकाबले पिता काफी कम प्यारे होते है या यूँ कहें की पिता के संघर्ष और त्याग को वो तरजीर नहीं मिल पाती जो एक माँ के त्याग, बलिदान को मिलती है| लेकिन ऐसा यह मतलब कतई नहीं है की हम सभी अपने पिता से प्यार नहीं करते| माता और पिता हम दोनों से ही काफी प्यार करते है| आज हम आपके लिए पिता पर शायरी की बेस्ट कलेक्शन लेकर आए है जिसे आप अपने पिता या डैड के साथ जरूर शेयर कर सकते है| हैप्पी फादर्स डे 2019
Pita Shayari
तोतली जुबान से निकला पहला शब्द
उसे सारे जहाँ की खुशियाँ दे जाता है,
बच्चों में ही उसे नजर आती है जिंदगी अपनी
उनके लिए तो ‘पिता’ अपनी जिंदगी दे जाता है।
*****
उसके लफ्जों को कभी गलत मत समझना
कि उसके हर अलफ़ाज़ में एक गहराई होती है,
न समझना उसकी हरकतों को अपने लिए परेशानियाँ तुम
तुम्हारे लिए तो ‘पिता’ ने दिल में एक दुनिया बसाई होती है।
*****
उसके हाथ की लकीरें बिगड़ गयी
अपने बच्चों की किस्मतें बनाते-बनाते,
उसी ‘पिता’ की आंखों में आज
कई आकाशों के तारे चमक रहे थे।
*****
यूँ तो रोज़ ही छलक जाती है
चंद बूँदें इन आँखों से
जब भी आपकी याद आती है
*****
Dad Shayari in Hindi
परन्तु कई बार मन घुटता है
अंतर में आँखों से आँसू नहीं बहते
परन्तु मन में उमड़ आती हैं
कई यादों की धाराएँ एक साथ
बचपन से जवानी तक के
सफ़र की हर बात
*****
तब ख़ुद को समझाने पर भी
नहीं होता है विश्वास
आज आप नहीं हैं हमारे बीच
अपने बच्चों के पास
*****
मुझे मोहब्बत है अपने हाथों की सब लकीरों से,
ना जाने पापा ने कौनसी ऊँगली को पकड़कर चलना सिखाया था।
*****
नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं,
ज़िद पूरी हो जाती हैं सब गर पिता का साथ होता हैं।
*****
दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,
मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है।
*****
पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।
पिता शायरी की यह पोस्ट आपको कैसी लगी? हमें कमेंट के माध्यम से बताएं| इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें| ऐसी अन्य पोस्ट के लिए बने रहे हमारे साथ|