Quantcast
Channel: त्यौहार | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 800

Shivratri 2019: जानिए! कब और किस तारीख को है सावन की शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व

$
0
0

Shivratri 2019: जानिए! कब और किस तारीख को है सावन की शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व Date & Time सावन का पवित्र महीना इस साल 17 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सावन के महीने के शुरू होते की शिव भक्त सावन की शिवरात्रि कब और किस तारीख को है। इस बारे जानने के लिए जानने के लिए बड़े उत्सुक है। सावन की शिवरात्रि 30 जुलाई को पड़ रही है। इस बार सावन की शिवरात्रि मंगलवार के दिन पड़ पड़ेगी। बता दें की सावन की शिवरात्रि के आने से ही हिन्दू तीज-त्यौहार की शुरुआत हो जाती है। सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। जानिए! शिवरात्रि पर भगवान की शिव की पूजा अर्चना करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व, आदि के बारे में.. सावन का पहला सोमवार व्रत

Shivaratri 2019: जानिए! कब और किस तारीख को है सावन की शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व
Shivaratri 2019: जानिए! कब और किस तारीख को है सावन की शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व

सावन शिवरात्रि 2019

हिन्दू धर्म के लोगों के लिए सावन का महीना बड़ा ही पवित्र महीना होता है। इस महीने में ही शिव भक्त कावड़ लेने जाते है। सावन के महीने में पूरे देशभर में ही बड़ी रौनक रहती है, खासतौर से उत्तर भारत के राज्यों में, ऐसी मान्यता है की सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। अब सावन का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकि है, ऐसे उम्मीद है की आप सभी ने सावन के पवित्र महीने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली होंगी। सावन 2019 व्हाट्सप्प स्टेटस

सावन या श्रावण का महीना इस साल 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का हिन्दू धर्म के लोगों के लिए एक विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है की सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव जी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव को जल अभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है। भगवान शिव की फोटो

सावन शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और तिथि

सावन की शिवरात्रि 30 जुलाई को है, शिव पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9:10 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक होगा।

सावन शिवरात्रि 2019 पूजा विधि

भगवान शिव की पूजा करते समय बेल के पत्ते और धतूरे का इस्तेमाल और गंगाजल अर्पित किया जाता है. साथ ही सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाता है. पूजा के बाद व्रतकथा जरूर सुनें या पढ़ें। सावन शिवरात्रि, शुभ मुहूर्त

व्रत रखने वालों को इस दिन भगवान शिव के साथ मां गौरी की पूजा भी करनी होती है. इस दिन तड़के स्नान करने के बाद सफेद या हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इसके बाद शाम को प्रदोष बेला में 16 प्रकार से पूजन के इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे पुष्प, दूब, बेलपत्र, धतूरा जैसी चीजों से पूजा की जाती है।  Sawan Somvar WhatsApp Status

शिव का अभिषेक कैसे करें

शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठें और नहाधोकर खुद को स्वच्छ करें. मंदिर में जाते समय जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, केसर, भांग सभी को मिलकार एक बर्तन में साथ ले जाएं और शिवलिंग का अभिषेक करें

शिवरात्रि पर भगवान को क्या भोग चढ़ाएं

– शिव को गेंहूं से बनी चीजें अर्पित करने से आप उन्हें जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं, ऐसी मान्यता है।
– माना जाता है कि एश्वर्य पाने के लिए शिव को मूंग का भोग लगाया जाना चाहिए।
– कहते हैं कि मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए शिव को चने की दाल का भोग लगाया जाना चाहिए।
– वहीं, शिव को तिल चढ़ाने की भी मान्यता है. माना जाता है कि शिव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 800