Quantcast
Channel: त्यौहार | Dekh News Hindi
Viewing all articles
Browse latest Browse all 800

बुध पूर्णिमा: पढ़ें जीवन में शांति और सफलता लाने वाले महात्मा बुद्ध के यह 10 विचार

$
0
0

 बुध पूर्णिमा: पढ़ें जीवन में शांति और सफलता लाने वाले महात्मा बुद्ध के यह 10 विचार- देश और दुनियाभर में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूम-धाम के साथ मनाई रही है| यह दिन हिन्दू और बौद्ध दोनों ही धर्म के लोगों के लिए बेहद ही खास दिन है| बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वेसाक के रूप में भी मनाई जाती है| इस दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी| बता दें, सुख सुविधा से संपन्न जीवन को छोड़कर राजकुमार सिद्धार्थ गौतम ज्ञान की खोज में जंगल की ओर निकल पड़े थे| महात्मा बुद्ध को बिहार में स्थित महाबोधि मंदिर के महाबोधि वृक्ष या पीपल वृक्ष के नीचे कठिन तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त हुआ था| बाद में उनकी शिक्षा और ज्ञान को उनके अनुयायियों ने पूरी दुनियां में फैलाया|

10-thoughts-of-mahatma-budh

बुध पूर्णिमा 2019

भगवान बुद्ध के वो 10 वचन जिन्हें अपनाने से आपको जीवन में सफलता और शांति मिलेगी…

1. किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है.

2. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है.

3. घृणा, घृणा करने से कम नहीं होती, बल्कि प्रेम से घटती है, यही शाश्वत नियम है.

4. तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे, तुम अपने क्रोध द्वारा दंड पाओगे.

5. हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये.

6. सभी गलत कार्य मन से ही उपजाते हैं. अगर मन परिवर्तित हो जाय तो क्या गलत कार्य रह सकता है.

7. अतीत पर ध्यान केन्द्रित मत करो, भविष्य का सपना भी मत देखो, वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करो.

8. वह व्यक्ति जो 50 लोगों को प्यार करता है, 50 दुखों से घिरा होता है, जो किसी से भी प्यार नहीं करता है उसे कोई संकट नहीं है.

9. क्रोधित रहना, किसी और पर फेंकने के इरादे से एक गर्म कोयला अपने हाथ में रखने की तरह है, जो तुम्हीं को जलती है.

10. अपने शरीर को स्वस्थ रखना भी एक कर्तव्य है, अन्यथा आप अपनी मन और सोच को अच्छा और साफ़ नहीं रख पाएंगे.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 800