Ramadan 2019 Date & Time in India, Islamic Calender: रमजान का पवित्र महीना अब बस शुरु होने को है| रमजान का पवित्र महीना 30 दिनों का होता है और इन पवित्र दिनों में मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखते है| इस पवित्र महीने में रोजे रखने वाले लोगों को खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना जरुरी होता है| रमजान के महीने में रोजे रखने का एक विशेष समय होता है और रोजे के समय किसी भी प्रकार के खान-पान का सेवन नहीं किया जाता है| रमदान या रमज़ान या रमजान कब से शुरू हो रहे है?
रमजान 2019 तारीख
रमज़ान या रमदान इस्लामी कैलेंडर का नौंवा महीना होता है| मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए यह महीना बेहद पवित्र होता है| ऐसी मान्यता है की इस महीने में रोज़े रखना, तरावीह की नमाज़ पढ़ना, क़ुरान तिलावत करना, ज़कात देना दान धर्म करने इंसान के पुण्य को काफी बढ़ा देता है| हर साल रमजान की तारीख में थोड़ा बहुत बदलाव होता रहता है| तो जान लीजिए की इस साल 2019 में रमजान कब से शुरू हो रहे है? भारत में रमजान का पाक महीना 4 या 5 मई को चाँद दिखने के बाद से ही शुरू हो जाएगा|
Ramzan kab se hai
ये भी देखे- रमजान मुबारक विशेस, मैसेज, शायरी, कोट्स, इमेज
बरकतों और रहमतों का यह महीना हर मुस्लिम के लिए बड़ा फायदेमंद होता है| रमजान का महीना इस बार मई के पहले हफ्ते से शुरू हो रहा है| रमजान के पाक महीने की शुरुआत चाँद के दिखने के साथ ही शुरू हो जाती है| रमजान की शुरुआत चाँद पर निर्भर करती है? कई बार रमजान की तारीख एक से दो दिन आगे या फिर पीछे भी हो जाती है| रमजान के महीने में मुस्लिम समाज के लोग 29 दिन रोजे रखते है और 30वें दिन ईद का पवित्र त्यौहार मनाई जाती है|