तिरंगा शायरी | Tiranga Jhanda Shayari Hindi: स्वतंत्रता दिवस का अवसर हो या फिर गणतंत्र दिवस का दिन इन अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम का आयोजन होता है और इन कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा झंडा फहराकर की जाती है| जब तिरंगा झंडा हवा में लहराता है तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है और देशभक्ति भावना जाग्रत होती है| तिरंगा झंडा फहराने के बाद अगर एक-दो शायरी तिरंगा झंडा पर बोल दी जाए तो समारोह में चार चाँद लग जाएंगे| इसीलिए आज हम आपके लिए तिरंगा झंडा शायरी की कलेक्शन लेकर आए जिन्हे आप ध्वजा रोहण समारोह में बोलकर कार्य्रकम की शान ओर बड़ा सकते है|
तिरंगा शायरी
आज शहीदों ने है तुमको, अहले वतन ललकारा
तोड़ो गुलामी की जंजीरें, बरसाओ अंगारा
हिन्दू-मुस्लिम-सिख हमारा, भाई-भाई प्यारा
यह है आजादी का झंडा, इसे सलाम हमारा
*****
ये आन तिरंगा है
ये शान तिरंगा है
अरमान तिरंगा है
अभिमान तिरंगा है
मेरी जान तिंरगा है
*****
Tiranga Shayari
कुछ नशा तिरंगे की आन है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएँगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है
*****
मै भारत बरस का हरदम अमित सम्मान करता हूँ
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ
मुझे चिंता नही है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ
*****
इंडियन होने पर करिए गर्व
मिलके मनाएं लोकतंत्र का पर्व
देश के दुश्मनों को मिल के हराओ
घर घर पर तिरंगा लहराओ
यह हिन्द जय भारत
*****
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका
जब तक तुझमें जान है
*****
Tiranga Jhanda Shayari in Hindi
लहराएगा अब तिरंगा सारे आसमान पर
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिन्दुस्तान पर
*****
ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
नोटों में भी लिपट कर
सोने में सिमटकर मरे हैं कई
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता
*****
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुँ तो तिरंगा कफ़न चाहिये
*****
तिरंगा है आन मेरी
तिरंगा ही है मेरी शान
तिरंगा रहे सदा ऊंचा हमारा
तिरंगे से है धरती महान मेरी
देशभक्ति शायरी | Desh Bhakti Shayari in Hindi
उम्मीद करते है की आपको तिरंगा शायरी की ये कलेक्शन पसंद आई होगी| हमारी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करना ना भूलें| ऐसी अन्य देशभक्ति शायरी, मैसेज, कोट्स आदि पढ़ने के लिए साइट के होम पेज पर विजिट करें|